बागपत, अगस्त 21 -- दाहा। पलड़ी गांव में आयोजित रालोद के अल्पसंख्यक सम्मेलन में पहुंचे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज खान ने कहा कि अल्पसंख्यक का हित रालोद में ही सुरक्षित है सपा ने मुसलमानों को सिर्फ वोट तक ही इस्तेमाल किया है। पलड़ी गांव में आयोजित अल्पसंख्यक सम्मेलन में पहुंचे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज खान ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज रालोद के साथ है। एनडीए सरकार सबका साथ सबका विकास कर रही है। उत्तर प्रदेश में 2027 में फिर एनडीए सरकार बनेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर पलटवार कर कहा कि उसका यह बयान घोर निंदनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर व संचालन हारून चौधरी ने किया। कार्यक्रम में रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, राष्ट्रीय सचिव डा. कुलदीप उज्जवल, एससीएसटी ...