पीलीभीत, जुलाई 1 -- पूरनपुर। जामा मस्जिद की अस्थाई कमेटी के अध्यक्ष आसिम खान ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को सौंपे पत्र में आरोप लगाया कि इस्तीफा देने के बाद पूर्व कमेटी दुकानों से अवैध रूप से किराये की वसूली कर रही है। इस पर रोक लगाने की मांग की गई। जामा मस्जिद के जर्जर कमरे से हादसे की आशंका व्यक्त करते हुए मरम्मत कराने को कहा गया। दुकानदारों के पुरानी कमेटी से मरम्मत के लिए कहने पर उनसे रुपयों की मांग की गई। किरायेदार की मौत के बाद वारिस से दुकान को हस्तान्तरण करने के नाम पर भी पुरानी कमेटी पर उगाही करने का आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से उगाही की शिकायत पुरानी कमेटी ने दो दुकानों का किराया अराफात मियां की मजार पर खर्च न कर गबन कर दिया। आरोप है स्कूल में दिए गए कंप्यूटर और सिलाई मशीन भी गायब कर दी गईं।...