मधुबनी, अक्टूबर 22 -- मधुबनी,एसं। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने राज्य के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-2027 के लिए वर्ग 9वीं और 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में विभाग ने आवश्यक सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार दरभंगा, किशनगंज, नालंदा, कैमूर, मुजफ्फरपुर, जमुई, कटिहार, सहरसा, सुपौल (कैम्प-सहरसा), पूर्णियां (कैम्प-कटिहार), पूर्वी चम्पारण (कैम्प-मुजफ्फरपुर), रोहतास (कैम्प-कैमूर) और मुंगेर (कैम्प-जमुई) स्थित आवासीय विद्यालयों में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जाएगा। आवेदन की तिथि 15 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। आवेदन विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- Motihari News: अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के कक्षा 9 व 11वीं ...