सहरसा, अप्रैल 11 -- सहरसा, नगर संवाददाता बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित राज्य के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह नामांकन वर्ग 9वीं एवं 11वीं कला एवं विज्ञान संकाय में किया जाएगा। इसके लिए राज्य के मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया एक अप्रैल 2026 से एक मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के बाद उसका प्रिंट आउट संबंधित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। प्रवेश परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड 12 से 16 मई के बीच डाउनलोड किया जा सकेगा। परीक्षा परिणाम 28 मई को घोषित होगा। नामां...