अररिया, अप्रैल 9 -- अररिया, संवाददाता बिहार में निवासित अल्पसंख्यक यथा-मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के छात्र/छात्राओं के लिये बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, कटिहार, जमुई, नालंदा, मुजफ्फरपुर एवं कैमुर तथा कैम्प एट जिला सिवान, पूर्णियाँ, सहरसा, मुंगेर एवं सुपौल जिले में संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र-2026-27 के लिये वर्ग-09 एवं वर्ग-11 में नामांकन हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। एक मकई तक इच्छुक योग्य छात्र/छात्राएँ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाईन विभागीय वेबसाईट- पर उपलब्ध है। यह जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभु रजक ने दी। बताया कि ऑनलाईन भरे गये फॉर्म के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेज (स्वभिप्रमाणित) होना जरूरी है। अनुलग्नक कागजातों में अंचलाधिकारी द्वारा निर्ग...