कटिहार, अप्रैल 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में नामांकन अभियान को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पूरा कराने की रणनीति बनाई गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों, शिक्षकों और संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि योग्य छात्र-छात्राओं तक योजना की जानकारी समय पर पहुंचे, ताकि अधिक से अधिक बच्चे आवासीय विद्यालयों में दाखिला ले सकें। इसके लिए प्रखंड से पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन तेज करने की तैयारी अधिकारियों ने कहा कि कई बार ...