आरा, सितम्बर 3 -- जगदीशपुर। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सह भाजपा नेता तुफैल कादरी गुरुवार को जगदीशपुर पहुंचे। स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए कांग्रेस समेत विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेता ने कांग्रेस पर देश विरोधी नीतियों पर काम करने और देश की संस्कृति पर बार-बार हमले करने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार अल्पसंख्यकों के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से काम कर रही है। शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों पर अल्पसंख्यकों ...