अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य को पितृशोक
पलामू, जून 28 -- हुसैनाबाद । झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक डॉ. एम तौसीफ के पिता सह हैदरनगर थाना के कबरा खुर्द निवासी हाजी जनाब शेख कलीमुद्दीन का रविवार को मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हाजी शेख कलीमुद्दीन समाजसेवी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ समान आत्मीयता एवं सम्मान का व्यवहार करते थे। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव कबरा खुर्द लाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.