रांची, जून 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्रणेश सोलोमन ने गुरुवार को ईसाई धर्मगुरुओं और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। आयोग कार्यालय में बिशप काउंसिल के सदस्यों से मिलकर उन्होंने ईसाई समाज की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने गोस्सनर कॉलेज का दौरा कर प्राचार्या एलानी पूर्ति और शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, अल्पसंख्यक छात्रों की उपलब्धियों और उनके सर्वांगीण विकास व रोजगार के अवसरों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रोफेसर विजय जॉन, महिमा गोल्डन बिलुंग सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...