धनबाद, जुलाई 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू (राज्य मंत्री दर्जा) ने मंगलवार को गुरुनानक कॉलेज धनबाद का भ्रमण किया। मथारू ने कॉलेज प्रबंधन के साथ बैठक की। संस्थान के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं उन समस्याओं पर चर्चा की गई, जो वर्तमान में इसकी प्रगति में बाधक बन रही हैं। कॉलेज ने शैक्षणिक विस्तार, आधारभूत संरचना के विकास तथा भविष्य की योजनाओं से संबंधित अपनी अपेक्षाओं एवं चुनौतियों को उपाध्यक्ष के समक्ष रखा। उन्होंने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कॉलेज के सर्वांगीण विकास एवं जनहित में संचालित इसकी शैक्षिक गतिविधियों के लिए हरसंभव सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: राजगंज कॉलेज शासी निकाय की बैठक इसे गुरुनानक कॉलेज के विकास क...