मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- आर्य समाज रोड स्थित नवाब अजमत अली खॉ गर्ल्स इंटर कालेज में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस आयोजित किया गया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य ग्रन्थी गुरूद्वारा गॉंधी कालोनी ज्ञानी हरजीत सिंह, चर्च टाउनहाल झांसी की रानी फादर आषीष मसीह, उपाध्यक्ष प्रेमपुरी जैन मन्दिर समिति अनुज जैन, फ्लोरा जू.हाई. स्कूल फलौरी युसुफ, शहर काजी काज़ी तनवीर आलम एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने विचार प्रकट किये गये तथा अल्पसंख्यक अधिकारों के सम्बन्ध में सभी को अवगत कराया गया। मैत्री रस्तोगी,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, द्वारा अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक,आर्थिक तथा समाजिक विकास हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारें में जानकारी दी गयी । साथ ही इन योजनाओं क...