बरेली, दिसम्बर 24 -- आंवला। नगर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण और स्वाभिमान सुरक्षा समिति ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सम्राट अशोक चौराहा पर प्रदर्शन करते बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर सीधा दबाव बनाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करानी चाहिए। वहां हिंदुओं को सोची-समझी साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। यहां शैलेंद्र, जयदीप पाराशरी, तुलसी, सोनू सिंह, रामवीर प्रजापति, योगेश चौहान, सूरजभान गुप्ता, राकेश सिंह, भूरे, कमल, अनिल कश्यप, हरीश मौर्य, गौरव सिंह, विपिन सिंह, रामदुलार मौर्य, हितेश वर्मा, हिमांशु ठाकुर, हरिकिशोर, राजेश सिंह, राहुल प्रजापति, लोकेश प्रजापति और डॉ. संजय सक्सेना आदि मौजूद रहे। वहीं महाराणा प्रताप चौराहा पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर...