नई दिल्ली, जनवरी 3 -- जमात-ए-इस्लामी हिंद ने देश में बढ़ते सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, धार्मिक व क्षेत्रीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ लक्षित हिंसा पर गंभीर चिंता जताई। मीडिया से बातचीत में जमात के उपाध्यक्ष प्रो. सलीम इंजीनियर ने कहा कि सांप्रदायिक बयानबाजी, इस्लामोफोबिया, नफरती भाषण, मॉब लिंचिंग और धार्मिक भेदभाव की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रो. सलीम ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं। जमात के नेता मलिक मोअतसिम खान ने ईसाई समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...