पिथौरागढ़, दिसम्बर 19 -- गंगोलीहाट। तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विधिक सेवा समिति के सिविल जज रजनीश मोहन की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हर वर्ग का साथ होना जरूरी है। सिविल जज ने अपने संबोधन में कहा कि अल्पसंख्यकों के साथ किसी भी स्तर पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए विधिक और सामाजिक जागरूकता आवश्यक है। यहां तहसीलदार राजेन्द्र गिरी गोस्वामी, सहायक अभियोजन अधिकारी शोभित कुमार शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...