गिरडीह, अप्रैल 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि राज्य के दर्जनों विभागों में कार्यरत अल्पवेतनभोगी कर्मियों के साथ अन्याय हो रहा है। राजस्व विभाग, भूमि सुधार, अंचल कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता, एसडीएम ऑफिस, डीएलआर, भू-अर्जन, विधि शाखा समेत कई कार्यालयों में अमीन, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी, पदाधिकारियों के ड्राइवर और खानसामा को पिछले छह महीने से मानदेय नहीं मिला है। भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि राज्यभर में हजारों कर्मी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। घर चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चे की फीस, राशन, दवा तक के पैसे नहीं हैं, लेकिन ये कर्मी अपनी आवाज बुलंद नहीं कर पाते क्योंकि उन्हें नौकरी से हटाए जाने का डर है। सिन्हा ने बताया कि सिर्फ गिरिडीह ही नहीं, बल्कि र...