रांची, मार्च 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार ने श्रम सेवा (सामान्य) संवर्ग अंतर्गत विभिन्न पदाधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्त किया है। नियुक्ति के साथ सभी पदाधिकारियों को उन पदों का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जिस पर वे वर्तमान में कार्यरत थे। संयुक्त श्रमायुक्त (मुख्यालय, रांची) अल्पना सिन्हा को अपने कार्यों के साथ निदेशक, राज्य श्रम संस्थान बनाया गया है। इसके साथ ही अल्पना सिन्हा संयुक्त श्रमायुक्त-01 एवं 02 मुख्यालय और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी। इसे लेकर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी की है। विभाग द्वारा कुल 15 पदाधिकारियों को प्रोन्नति देते हुए अलग-अलग पदों पर नियुक्त किया गया है। ....................