अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़। अल्तमश को सपा युवजन सभा का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। गुरुवार को सपा के महानगर कैम्प कार्यलय ऊपर कोट पर सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने मनोनीत पत्र दिया। समाजवादी युवजन सभा महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद ने बताया कि सुपर कालोनी निवासी मो अल्तमश खान को कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी की अनुमति से नामित किया किया गया है। महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने मनोनीत पत्र देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का काम करें। इरफान खान, तरुण वाल्मीकि, अज़ीम अब्बासी, अब्दुल मुत्तलिब पार्षद, सलामुद्दीन अब्बासी,ज़ुबैर गाज़ी, बॉबी खान,रहीस गाज़ी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...