छपरा, जुलाई 31 -- टीबी उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की पहल बाल सुधार गृह में रह रहे बच्चों की भी विशेष स्क्रीनिंग छपरा, हमारे संवाददाता। टीबी उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। जिले में चल रहे सघन टीबी स्क्रीनिंग अभियान के तहत अब मंडल कारा में बंद सभी कैदियों की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित अल्ट्रा पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन से टीबी की जांच की जाएगी। इसके साथ ही बाल सुधार गृह में रह रहे बच्चों की भी विशेष स्क्रीनिंग कर संभावित टीबी मरीजों की पहचान की जाएगी। अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने आठ सदस्यीय टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सभी कैदियों की होगी स्क्रीनिंग सिविल सर्जन ने बताया कि गठित टीम जेल परिसर में विशेष शिविर लगाएगी। श...