अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापेमारी, कार्रवाई में मतभेद
फतेहपुर, जून 6 -- फतेहपुर। अवैध नर्सिंग होम, पैथालाजी और अल्ट्रासेंटर के खिलाफ जारी अभियान के तहत शनिवार को संयुक्त टीम ने शहर के बिंदकी बस स्टैंड के पास संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापेमारी की। टीम को यहां अधिकृत रेडियोलाजिस्ट मिला न ही संचालक कागजात दिखा सका। नायब तहसीलदार ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज करने के निर्देश देकर लौट गए। दो एसीएमओ आधा घंटे तक सेंटर में मौजूद रहने के बाद बिना कार्रवाई लौट गए। कार्रवाई को लेकर मतभेद की जानकारी पर डीएम ने सीएमओ से निरीक्षण रिपोर्ट तलब किया है। नायब तहसीलदार अमृत प्रभात, एसीएमओ डा. इश्तियाक अहमद व डा. पीके सिंह व राजस्व विभाग की टीम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंची थी। टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के दस्तावेजों और संचालन व्यवस्था की जांच की।
जांच की प्रक्रिया निरीक्षण में कुछ अनियमितताएं सामने आईं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.