मेरठ, मार्च 25 -- सीसीएसयू के छात्र नेता शान मुहम्मद ने बुधवार को जिले के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरो पर किसी भी तरह की रिपोर्ट का पैसे लेने का कोई मानक नहीं होने पर विरोध किया। जिसकी वजह से मरीज से अपनी मन मर्जी से कही 800 रूपये कही 1500 रूपये कही उससे भी अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। जबकि अल्ट्रासाउंड कई जगह सस्ते रेट भी लिए जाते हैं। सभी सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड के रेट लिस्ट चस्पा करने की मांग की। सीएमओ अशोक कटारिया ने तत्काल पत्र जारी कर अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। पूर्व में कस्बा किठौर में 50 बेड अस्पताल में फार्मासिस्ट की मरीजों से रिश्वत लेते हुए हुई वीडियो वायरल मामले मे कार्रवाई और किठौर अस्पताल का निरीक्षण का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...