बागपत, मार्च 27 -- खेकड़ा। खेकड़ा के सरस्वती नगर निवासी अधिवक्ता अमित कुमार ने 30 सितंबर 2025 को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि बडौत के एक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक चिकित्सक और वहां तैनात स्टाफ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही चिकित्सक पर अल्ट्रासाउंड जांच में लापरवाही बरतते हुए गलत रिपोर्ट देने का आरोप भी लगाया गया, जिससे उन्हें आर्थिक, मानसिक और भावनात्मक नुकसान उठाना पड़ा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. तीरथ लाल ने पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा. मसूद अनवर को जांच सौंपी। बताया गया कि जांच के दौरान संबंधित डॉक्टरों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया, लेकिन एक बार अनुपस्थित रहने के कारण प्रक्रिया में विलंब भी हुआ। जांच रिपोर्ट को जिला स्तरीय सलाहकार समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां सभी तथ्यों और साक्ष्यों ...