मधुबनी, फरवरी 11 -- पंडौल,एक संवाददाता। अल्ट्रासाउंड मशीन सप्लाई करने के नाम पर 14 लाख 50 हजार रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पंडौल थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर आर.एन.ए. इन्फोटेक सॉल्यूशंस के प्रोपराइटर पर धोखाधड़ी, गबन और चेक बाउंस का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ता पंडौल निवासी पूनम ने बताया कि वे अपना जांच घर अल्ट्रासाउंड क्लिनिक खोलना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने आर.एन.ए. इन्फोटेक सॉल्यूशंस के प्रोपराइटर नीतीश कुमार से संपर्क किया। आरोप है कि आरोपी ने अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और इसकी कीमत 14,50,000 रुपये बताई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने 5.5 लाख रुपये नकद दिए तथा पंजाब नेशनल बैंक से स्वीकृत नौ लाख रुपये का ऋण सीधे कंपनी के बैंक खात...