भदोही, मार्च 14 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में अल्ट्रासाउंड का अभाव होना गर्भवती महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। दस वर्ष पूर्व लाखों खर्च कर 30 सैय्या युक्त मैटरनिटी भवन भी बना लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं लगाया जा सका है। प्रसव को आने वाली महिलाओं की दिक्कत उस वक्त ज्यादा बढ़ जाती है जब चिकित्सक अल्ट्रासाउंड कराने का परामर्श देते हैं। ऐसे में निजी सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने में ज्यादा पैसा खर्च हो रहा है। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आते ही संचालक सीधे निजी चिकित्सालय में प्रसव कराने की सलाह दे देते हैं। ऐसे में बेहतर सुविधा और आपरेशन के नाम पर महिलाओं के परिजनों को 30 से 40 हजार रुपया खर्च होने का ब्योरा बता दिया जाता है। दर्द से कराह रही महिलाओं को देख परेशान हुए पीड़ित भी निजी चिकित्सकों की ...