अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीएमओ कार्यालय में गुरुवार को पीसीपीएनडीटी की बैठक में नए अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पंजीकरण व नवीनीकरण के आवेदनों की समीक्षा हुई। जिला स्तरीय सलाहकार समिति के सक्षम 27 आवेदन प्रस्तुत किए गए। एसीएमओ व नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. एसके जैन ने बताया कि 17 आवेदन नवीन पंजीकरण से संबंधित थे, जबकि शेष आवेदन नवीनीकरण, चिकित्सक संबद्धीकरण व नई मशीन स्थापना से जुड़े थे। बैठक में स्पष्ट किया गया कि सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. तैय्यब अली खान, मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगवीर वर्मा, डीजीसी सिविल महेश चंद्र शर्मा व सहायक निदे...