सोनभद्र, अप्रैल 24 -- डाला। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे से बाजार में फैल रही असहनीय दुर्गंध को रोकने व फैक्ट्री प्रबंधन पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा डाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल ने सूबे के वन पर्यावरण जंतु उद्यान एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डाक्टर अरुण कुमार सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि अल्ट्राटेक फैक्ट्री के माध्यम से बाहरी कचरा मंगाकर अवैध रूप से खुले में डंप किया जा रहा है। इसकी दुर्गंध पूरे बाजार में फैल रही है यह पूर्णतः नियमों के विरुद्ध है। कहा कि इस अवैध कचरा डंपिंग के कारण उठने वाली तेज और जहरीली दुर्गंध पूरे डाला बाजार समेत लक्ष्मणनगर, नई बस्ती, मलिन बस्ती आदि क्षेत्रों में फैलकर पूरे वातावरण को दूषित कर रही है जिससे आम जनता का जीना मुश्किल हो गया...