बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- खाद के साथ जबरन दूसरा सामान थमाया तो रद्द होगा लाइसेंस तय दर पर ही मिलेगी खाद, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई कृषि अधिकारियों को दुकानों का नियमित निरीक्षण करने का मिला जिम्मा डीएओ ने उर्वरक कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों और विक्रेताओं के साथ की बैठक फोटो: कृषि : जिला कृषि कार्यालय के आत्मा सभागार में शुक्रवार को उर्वरक कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों, थोक व खुदरा विक्रेताओं की बैठक में दिशा निर्देश देते डीएओ डा नितेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। खरीफ सीजन में किसानों को खाद के लिए किसी तरह की परेशानी न हो, इसको लेकर कृषि विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। खाद की कालाबाजारी, मनमाने दाम और टैगिंग (खाद के साथ जबरन दूसरा उत्पाद बेचना) पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को जिला कृषि पदाधिकारी डा नितेश ...