बिहारशरीफ, मई 24 -- अल्टीमेटम: हाईवे किनारे बने अवैध ढाबों पर चलेगा बुलडोजर 17 अधिकारियों वाली जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स का हुआ गठन वाले ब्लैक स्पॉट्स और अवैध पार्किंग पर 24 घंटे रहेगी नजर बरबीघा-शेखपुरा मार्ग पर बड़े वाहनों से लगने वाले जाम से मिलेगी मुक्ति शेखपुरा, निज संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ते हादसों और अवैध कब्जों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद शेखपुरा जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। हाईवे को सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए डीएम शेखर आनंद ने 17 सदस्यीय जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स का गठन किया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम और एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हाईवे किनारे बने अवैध ढाबों और व्यावसायिक निर्माणों को चिह्नित कर 60 दिनों के भीतर हटाएं। यह...