बदायूं, अप्रैल 2 -- सहसवान नगर में एक प्राइवेट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में अधेड़ के पेट में बच्चादानी दिखा दी गई। युवक भी यह सुनकर हैरान रह गया। पीड़ित ने दोबारा पूछा तो अल्ट्रासाउंड करने वाले ने डांटकर भगा दिया। सोशल मीडया पर रिपोर्ट वायरल होने व जानकारी होने पर डाक्टर ने भी अपनी गलती स्वीकारी। गलती से अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बच्चेदानी लिख गई। शिकायत पर सीएमओ ने कार्रवाई का आदेश दे दिया है। 19 मार्च को मरीज नेम सिंह 46 वर्ष के पेट में दर्द था। वे सहसवान कस्बा में संचालित एक प्राइवेट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने गये। यहां मौजूद डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड किया। रिपोर्ट में पेट में बच्चादानी दिखा दी। पुरुष मरीज के पेट में बच्चादानी दिखाने की रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिले भर में हलचल मचा दी है। सीएचसी सहसवान पर शिकायत की गई...