नई दिल्ली, अगस्त 28 -- नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बाधित समुद्री यातायात के बीच भारत ने एलपीजी की आपूर्ति के लिए नए स्रोत तलाशने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में अल्जीरिया अगस्त में भारत को एलपीजी की आपूर्ति करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। जून से भारत को एलपीजी भेजना शुरू करने वाले अल्जीरिया ने अगस्त में अब तक 1.10 लाख टन से ज्यादा गैस भेजी है। केप्लर के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में भारत ने अब तक करीब 10.8 लाख टन एलपीजी आयात की है। इसमें अल्जीरिया की हिस्सेदारी 1,10,711 टन रही। अमेरिका करीब 6.23 लाख टन के साथ सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता रहा, जबकि संयुक्त अरब अमीरात से करीब 1.40 लाख टन एलपीजी आई। अल्जीरिया की आपूर्ति जून में महज 22,244 टन और जुलाई में 21,642 टन थी. यह भी पढ़ें- भारत को मिला नया LPG सा...