रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- खटीमा। अल्केमिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण और दीक्षांत समारोह हुआ। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन डॉ. दिव्य रावत एवं प्रबंधक वीरेंद्र रावत ने किया। विद्यालय में हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा। तत्पश्चात विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थिति, अनुशासन, सर्वाधिक प्रगति एवं सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. दिव्य रावत ने विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रबंधक वीरेंद्र रावत ने कहा कि अनुशासन और परिश्रम ही सफलता की कुंजी हैं। प्रधानाचार्य डॉ. जेपी गंगवार एवं उप प्रधानाचार्या बिंदु बत्रा, जिज्ञासा नेगी एवं गीतिका शाही आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.