खगडि़या, जून 6 -- अलौली। एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को सुबह में छह घंटे बिजली सेवा ठप रही। जिस कारण दोनों पावर सब-स्टेशनों के सभी फीडर पूरी तरह से बंद रहा। बताया जाता है कि सवेरे में तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण 33 केवी तार व पोल दिघनी से संझौती गांव तक तकनीकी रूप से खराब हो गया। मानव बलों के सहयोग से तकनीकी सुधार करने में छह घंटे लग गए। इधर हरिपुर प्रक्षेत्र के जेई अनुराग कुमार ने बताया कि 33 केवी का तकनीकी खराबी दूर कर आपूर्ति शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- चनपटिया में आंधी-बारिश से गिरे पोल, बिजली गुल यह भी पढ़ें- जिले में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, कई जगहों पर बिजली आपूर्ति हुई ठप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...