खगडि़या, अप्रैल 22 -- खगड़िया । नगर संवाददाता अलौली प्रखंड सभाकक्ष में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेतों में संतुलित उर्वरक के प्रयोग की बात कही। मौके पर वरीय वैज्ञानिक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि अत्यधिक उर्वरक के प्रयोग से खेतों की उर्वरा शक्ति घटती है। इसलिए जरूरत के हिसाब से फसलों में उर्वरक का प्रयोग करना चाहिए। मौके पर कृषि यांत्रीकरण वैज्ञानिक धनंजय कुमार, आत्मा अध्यक्ष आजाद कुमार, मास्टर ट्रेनर विक्रम कुमार, कृषि समन्वयक आलोक कुमार सिंह, रंजीत कुमार, राज कुमार सिंह, मोती राय, किसान सलाहकार पंकज कुमार, प्रिस कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान का समापन यह भी पढ़ें- पथरगामा एटिक सेंटर में उर्वरक के संतुलित उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक यह भी पढ़ें- उ...