खगडि़या, जनवरी 6 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। अलौली प्रखंड कार्यालय में सोमवार को विशेष राजस्व एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौजा-वार शिकायत पंजीकरण काउंटर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का पंजीकरण किया गया तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई। शिविर के दौरान 101 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 39 आवेदनों का त्वरित निष्पादन मौके पर ही किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि जिले के सभी प्रखंडों में बारी बारी से राजस्व समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्ििावर में डीसीएलआर, सीओ व अन्य अधिकारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...