खगडि़या, जून 20 -- अलौली। एक प्रतिनिधि पीएचईडी विभाग के सहायक अभियंता मोहम्मद इमरान ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून से 26 जून तक अलौली प्रखंड के सभी पंचायतों, नगर पंचायतों में सुबह छह से साढ़े नौ बजे तक बिजली विभाग बिजली नहीं रहने की जानकारी दी है। जिसकारण नल जल के संवेदक, संचालक समय में बदलाव करते हुए छह बजे सबेरे से पूर्व और बिजली उपलब्ध होने के पश्चात पानी नल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सबेरे पांच बजे से नल में पानी उपलब्ध नहीं होने की शिकायत पर संचालक पर कार्रवाई सुनिश्चत की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...