खगडि़या, जनवरी 30 -- अलौली। एक प्रतिनिधि अलौली प्रखंड अन्तर्गत आगर घाट पर पुल का निर्माण नहीं होने से चचरी पुल के सहारे लोग नदी पार करने के लिए मजबूर हैं। उल्लेखनीय है कि प्रखंड के चेराखेरा पंचायत अन्तर्गत मोहराघाट परास गांव से प्रखंड मुख्यालय अलौली जाने के लिए क्षेत्र के लोगों को 26 किलोमीटर यात्रा कर जाना पड़ता है। जिसमें आने जाने का खर्च 280 रुपए प्रति यात्री खर्च करना पड़ता है। बताया जाता है कि सरकार राजधानी जाने के लिए यात्रा सुगम कर रही है। वहीं पंचायत से प्रखंड जाने को अब तक सुविधा उपलबध नहीं हो पायी है। मोहराघाट गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहराघाट बाजार से आगर घाट 20 रुपए देकर टेंपो ई-रिक्शा से आगर घाट के पास पहुंचते हैं। कुछ दूर पैदल चलकर घाट पर 20 रुपए देकर चचरी पुल पार करते हैं। यदि साथ में बाइक है तो उसका अलग से 20 रुपए च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.