हजारीबाग, फरवरी 6 -- इचाक प्रतिनिधि प्रखंड के अलौंजा खुर्द उप स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। उप स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी विनीता कुजूर ने इस बाबत इचाक थाना में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार पुलिस से लगायी है। थाना को दिए आवेदन में स्वास्थ्य अधिकारी विनीता कुजूर ने लिखा है कि 6 तारीख की रात को चोरों ने उप स्वास्थ्य केंद्र अलौंजा खुर्द के मुख्य गेट में लगा ताला को काटकर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद एक-एक करके सभी कमरों का ताला तोड़कर अंदर रखे सामानों की चोरी कर साथ ले गए । चोरों को जो सामान हाथ लगे है उनमें एक इनवर्टर, बैटरी ,चार कुर्सी , स्टूल, कंबल ,बेड शीट, कॉटेन,स्नेटरी नैपकिन और बड़ा कुर्सी शामिल है। स्वास्थ्य अधिकारी ने आवेदन की प्रति उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी इचाक तथा सुपरीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.