प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज। अलोपीबाग पार्षद का उप चुनाव मंगलवार को होगा। पांच केंद्रों के 10 पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान होगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उप चुनाव की तैयारियों को परखा और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर जगह मुस्तैद रहें। पांच मई को चुनाव के बाद मतगणना सात मई को तहसीलदार सदर की कोर्ट में सुबह सात बजे से होगी। आलोपीबाग पार्षद का पद उमेश मिश्र की मृत्यु के बाद से रिक्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...