प्रयागराज, मई 5 -- प्रयागराज। अलोपीबाग पार्षद पद के उप चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। क्षेत्र के पांच केंद्रों के 10 पोलिंग बूथों पर सुबह से वोटिंग हो रही है। मतदान शाम पांच बजे तक होगा। इसके बाद सदर तहसील के तहसीलदार के कक्ष में ईवीएम रखी जाएगी। सात मई को मतगणना होगी। उपचुनाव के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। क्षेत्र में 12 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। अलोपीबाग पार्षद का पद पिछले साल उमेश मिश्र के निधन के बाद रिक्त हुआ था। जिसके बाद पिछले दिनों उपचुनाव की अधिसूचना जारी हुई थी। यह भी पढ़ें- पोलिंग पार्टियां रवाना, मंगलवार को होगा पार्षद का उपचुनाव यह भी पढ़ें- अलोपीबाग वार्ड का उप चुनाव कल यह भी पढ़ें- सभासद के रिक्त पद के लिए मतदान आज, पोलिंग पार्टियां पहुंची

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...