प्रयागराज, मार्च 23 -- अलोपीबाग स्थित अलोपशंकरी मंदिर परिसर में रविवार देर रात आग लगने से दो दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना रात दो से तीन बजे के बीच हुई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई। गाड़ीवान टोला खुल्दाबाद निवासी डाली गुप्ता की मंदिर परिसर में कॉस्मेटिक की दुकान है। लगभग दो बजे आसपास के लोगों ने उनकी दुकान से धुआं उठते देखा तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में अग्निशमन दल और दारागंज थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दो दमकलों ने लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में डाली गुप्ता की दुकान के सामने स्थित अल्लापुर निवासी संदीप गुप्ता की चूड़ी-कंगन की दुकान भी आई। मंदिर परिसर में बनी दुकानें काफी संकरी जगह पर स्थ...