मेरठ, सितम्बर 2 -- अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब चुनाव को लेकर सोमवार को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। क्लब सदस्यों की संख्या 1367 बताई गई है, जो मतदाता होंगे। 2023 के चुनाव में क्लब सदस्यों की संख्या 1321 थी। अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब चुनाव अधिकारी डा.एसपी देशवाल, सपन सोढ़ी एडवोकेट ने सोमवार को 1367 सदस्यों की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। सूची पर मंगलवार सुबह 10 से 12 बजे तक आपत्तियां दी जा सकती है। शाम छह बजे आपत्तियों का निस्तारण कर मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा। चार सितंबर को नामांकन होगा। 14 सितंबर को मतदान होगा। दो साल में 46 सदस्य बढ़ गए हैं। आज से बाद दोनों पैनल का जनसंपर्क तेज मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन के बाद जेपी अग्रवाल, राकेश जैन पैनल के प्रत्याशियों का जनसंपर्क तेज होगा। पूर्व मंत्री अजित सिंह सेठी की पत्नी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.