अली गोनी से शादी के सवाल से परेशान हुईं जैस्मिन भसीन, बोलीं- अपने काम से काम रखो
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- जैस्मिन भसीन और अली गोनी टीवी के सबसे पसंद किए जाने वाले कपल में से एक हैं। दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर लोग उनसे शादी को लेकर सवाल पूछते हैं। शादी के सवाल से जैस्मिन भसीन परेशान हो चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर पूछे जाने वाले सवालों पर भड़ास निकालते हुए कहा- अपने काम से काम रखो।शादी के सवाल पर निकली जैस्मिन भसीन की भड़ास पिंकविला से खास बातचीत करते वक्त जैस्मिन ने इस बात पर नाराजगी जताई कि उनसे हर वक्त शादी के बारे में सवाल किया जाता है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि आपको क्या लेना-देना? ना आपने केटरिंग का बिल भरना है, ना आपने शादी की सजावट करनी है। आपका क्या मतलब है? जब करना है, तब कर लेंगे। अपने काम से काम रखो।" यह भी पढ़ें- बिगड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.