बागेश्वर, मार्च 19 -- बागेश्वर। ताइक्वांडो खिलाड़ी अलीशा मनराल ने अंतर विश्वविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। बीडी पांडेय कैंपस की छात्रा का चयन सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की टीम में हुआ। फकीर मोहन विश्व विद्यलय बालिसोर उड़ीसा में 16 से 20 मार्च तक अंतर महाविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता खेली गई। इसमें अलीशा ने बेहतर प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। उसकी इस उपलब्धि पर डॉ. गणेश गिरी, टीम मैनेजर डॉ. धर्मेद्र बोरा, कैंपस निदेशक व छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...