अलीपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर निस्तारण
कौशाम्बी, जून 30 -- टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह ने मंगलवार को ग्राम चक सैयद अलीपुर में शिविर लगाया। इस दौरान उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के सहयोग से भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया। शिविर में बबलू विश्वकर्मा की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव स्थित चकमार्ग की पैमाइश करते उसे चिन्हित किया। इस दौरान पाए गए अतिक्रमण को भी हटवाया गया। नत्थू की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने नाली की पैमाइश कराते हुए उसे चिन्हित किया। परमेश कुमार की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की नवीन परती भूमि की पैमाइश कर चिन्हित करते हुए समस्या का मौके पर समाधान कराया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद की पांच शिकायतों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.