अलीपुर में घर में घुसकर परिवार पर हमला, महिला का टूटा पैर
एटा, जुलाई 30 -- थाना नयागांव के गांव अलीपुर निवासी शाहिदा बेगम पत्नी नसीम ने शिकायत करते हुए बताया कि गांव के ही कुछ लोग आए दिन परिवार के साथ गाली-गलौज करते हैं। आरोप है कि 29 जुलाई की सुबह करीब सात बजे लोग उसके घर के दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। शाहिदा बेगम के अनुसार जब उसने देखा कि सभी लोगों के हाथों में लाठी-डंडे हैं तो वह घर के अंदर चली गई। उस समय घर में उसकी मां साजिदा बेगम और पिता मतीन हुसैन भी मौजूद थे। आरोप है कि इसके बाद सभी लोग घर के अंदर घुस आए और लाठी-डंडों से परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट में उसकी मां और पिता को चोटें आईं। वहीं उसके पैर में गंभीर चोट लगने से पैर टूट गया। घटना के दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आकर बचाया। जान से मारने की धमकी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.