किशनगंज, फरवरी 14 -- किशनगंज। अलीपुरद्वार स्थित जोड़ा पहाड़ महाकाल धाम के लिए शुक्रवार को गांधी चौक से किशनगंज महाकाल सेवा समिति का एक जत्था रवाना हुआ। महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष सूचित सिंह राणा,सचिव भजन पाल,सदस्य शुभजीत शेखर व सेवा समिति के सदस्यों ने जत्था को रवाना किया। जिसमें महाकाल धाम में लगने वाले शिविर के लिए उपयोगी सामग्री को रवाना किया गया। किशनगंज महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष श्री राणा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अलीपुर द्वार जयंती ग्राम जोड़ा पहाड़ के पास किशनगंज महाकाल समिति के द्वारा भव्य शिविर लगाया जा रहा है। शिविर 14 से 16 फ़रवरी तक तीन दिनों तक नि:शुल्क चलेगा। जिलेवासियों के सहयोग से शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में लंगड़ व मेडिकल की सुविधाएं भी होगी। इसी के लिए सामग्रियों के ट्रक को रवाना किया गया है।इससे पूर्व वर...