दरभंगा, मई 27 -- अलीनगर। थाना क्षेत्र दसौत गांव में एक वर्ष पूर्व डाकिया पंकज मिश्र के दरवाजे पर घुसकर हत्या करने की नीयत से तीन राउंड गोली चलाने के मुख्य आरोपित शूटर पप्पू चौधरी को सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के रूपनगर गांव से मंगलवार की शाम को संबंधित थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहां की पुलिस ने अलीनगर थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा को अग्रिम कारवाई के लिए सूचित किया है। थानाध्यक्ष श्री शर्मा के अनुसार गिरफ्तार शूटर के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- मथुरापुर से आधा दर्जन मामले के फरारी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- जिले के टॉप टेन बदमाश में शामिल अंतरराज्यीय आर्म्स तस्कर भेजे गए जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...