अलीनगर:शिविर में 48 लोगों ने किया रक्तदान
दरभंगा, सितम्बर 22 -- अलीनगर। भाजयुमो, दरभंगा पूर्वी के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिला महासचिव संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में जरूरतमंद मरीजों के लिए कुल 48 लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर संजय कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाने में मदद मिलती है। कई बार मरीजों के परिजनों को समय पर रक्तदाता नहीं मिल पाता है। ऐसे में रक्तदान किसी के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं अब तक करीब आठ बार रक्तदान कर चुके हैं। शिविर में सोनू कुमार सिंह, नीरज सुब्बा, संजीव मिश्रा, रूथ मुखिया, प्रकाश सहनी और प्रेरणा क्षत्री सहित 48 लोगों नेरक्तदान किया। इनमें कई शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल थीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.