दरभंगा, जुलाई 4 -- अलीनगर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का त्याग और बलिदान कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। यह बात शुक्रवार को जयंतीपुर दाथ के उत्सव भवन में भाजपा के 125वें स्मरण पर्व पर आयोजित दरभंगा पूर्वी के कार्यकर्ताओं के विशेष सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने कही। उन्होंने कहा कि किसी भी दल के कार्यकर्ताओं के बिना उसके विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय पासवान व संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने किया। विधायक मैथिली ठाकुर और सुजीत सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला महामंत्री शत्रुध्न सहनी सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय देखे गए। यह भी पढ़ें- संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री के साथ ...