दरभंगा, जून 17 -- अलीनगर। नरमा पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने शिरकत की। कहा कि जनता के सहयोग से अब सरकार सीधे गांव पहुंच रही है। भाजपा नेता संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि गरीबों के घरों में बिल भुगतान में विलंब पर इस भीषण गर्मी में भी बिजली काट देना उचित नहीं है। इस पर मंत्री ने जेई से साफ तौर पर कहा कि इस भीषण गर्मी में किसी भी परिस्थिति में बिजली नहीं काटें और काटे हैं तो आज ही चालू कराएं। बिल जमा कराने में दिक्कत हो रही है तो किस्त में वसूली करें। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में आए कई आवेदनों का मौके पर ही हुआ निष्पादन मौके पर मुखिया अनुराधा सिंह व कई अधिकारी भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...