दरभंगा, अगस्त 31 -- अलीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137वें संस्करण को रविवार को अधलोआम के बूथ संख्या 131 पर विस क्षेत्र संयोजक सुजीत चौधरी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना गया। दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह 'पप्पू सिंह' ने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकार और विकास के विभिन्न पहलुओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है। मौके पर अलीनगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सहनी, महामंत्री संजय झा, पंचायत अध्यक्ष शशिनाथ झा, अश्विनी सारंगी, बौआ झा आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- नशामुक्त युवा व आत्मनिर्भर भारत के संदेश से प्रेरित होंगे लोग यह भी पढ़ें- Aurangabad News: पीएम का मन की बात है प्रेरणादायक कार्यक...